कुचामन सिटी. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति (भारत) कुचामन सिटी इकाई की ओर से न्यू कॉलोनी स्थित रामेश्वरम् में नगर परिषद के नव नियुक्त सभापति सुरेश सिखवाल का भव्य अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर उन्हें शाल, दुपट्टा, मोमेंटो, मुक्ताहार एवं संस्था का साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने बताया कि गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित संस्था है। समिति भ्रूण हत्या रोकथाम, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार निर्माण, बेटी बचाओ-बेटी के जन्म पर उत्सव मनाओ, बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को पढ़ाओ जैसे जनजागरण अभियानों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है।
कुचामन इकाई के सचिव परमानंद अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम श्यामसुंदर मंत्री के आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान नव नियुक्त सभापति को संस्था के जनकल्याणकारी उद्देश्यों के क्रियान्वयन में सभी की सहभागिता आवश्यक बताई गई।

कार्यक्रम में समिति के साधक परमानंद अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, मनोहर पारीक, गिरधर दीक्षित, प्यारेलाल कुमावत, नंदकिशोर बिड़ला, भरत स्वामी, प्रदीप गट्टानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कुचामन में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सुरेश सिखवाल बने नगर परिषद के नए सभापति, संभाला कार्यभार






