Friday, May 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: सालासर बालाजी के जयकारों के साथ 33 श्रद्धालुओं का संघ पैदल...

नावां: सालासर बालाजी के जयकारों के साथ 33 श्रद्धालुओं का संघ पैदल यात्रा पर निकला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के गौरज चौक स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर परिसर से सालासर पैदल यात्रा संघ की ओर से शनिवार को नावां से सालासर धाम के लिए पैदल यात्रा रवाना हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

संघ के सदस्य नटवर शर्मा व राजू जोशी ने बताया कि हर वर्ष भादवा मास में संघ के दर्जनों सदस्य पैदल यात्रा में भाग लेते हैं। संघ के सदस्यों की आस्था है कि पैदल यात्रा कर सालासर बालाजी के दर्शन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

- विज्ञापन -image description

इस यात्रा से संघ के सदस्यों को काफी लाभ प्राप्त हुआ है। प्रत्येक वर्ष शहर के अनेक युवा इस यात्रा में हिस्सा लेते हैं। संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर पैदल यात्रा को रवाना किया।

संघ के सदस्य सीताराम जोशी ने बताया कि सोमवार की सुबह संघ सालासर धाम पहुंचेगा, जहां बालाजी के दर्शन लाभ लेने के पश्चात प्रसादी ग्रहण कर पुनः नावां लौटेंगे।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर जितेन्द्र टेलर, राजकुमार कुमावत, राजू जोशी, अधिवक्ता मोहनलाल कुमावत, मालचंद शर्मा, हेमन्त गौड़, श्याम टेलर, विकास चोटिया, गोविंद रुथला सहित कुल 33 लोगों ने यात्रा में भाग लिया।

नावां के डॉक्टर रामरतन यादव राज्य स्तर पर सम्मानित

नावां में तहसीलदार को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!