Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन नगरपरिषद सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला निलंबित

कुचामन नगरपरिषद सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला निलंबित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटीनगरपरिषद चुनाव में हाइब्रिड प्रणाली से सभापति बनाए गए आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही सरकार ने निलंबित कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description
कुचामन के सभापति आसिफ खान।
कुचामन के सभापति आसिफ खान।

दरअसल नगरपरिषद चुनाव में भले ही भाजपा को बहुमत मिला था लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस से हाइब्रिड प्रणाली आसिफ खान सभापति बनने में कामयाब हुए थे। 

- विज्ञापन -image description

सभापति आसिफ खान ने पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने सीधे ही सभापति के लिए अपना नाम निर्देशन पत्र भरा था। इसके बाद कांग्रेस की बाड़ाबंदी और निर्दलियों समेत भाजपा में भीतरघात से आसिफ खान सभापति बने। भाजपा की सरकार बने हुए करीब 2 साल होने को है और आगामी 3 महीने बाद नगरपरिषद का वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब यह कार्रवाई की गई है, जिससे आगामी परिषद चुनाव में जनता को यह दिखा सके कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के सभापति को हटाकर पार्टी का सभापति बनाया। 

बोर्ड के कार्यकाल के आखिरी समय में सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को पद से निलंबित किया गया है। 

- Advertisement -ishan

एक महीने पहले दिए जा चुके नोटिस –

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से करीब डेढ़ महीने पहले ही सभापति आसिफ खान और करीब एक माह पहले उपसभापति हेमराज चावला को कार्य में अनियमितता के नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। उसके बाद से शहर में सभापति और उपसभापति को हटाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

कुचामन सभापति आसिफ खान निलंबित।
कुचामन सभापति आसिफ खान निलंबित

लंबे इंतजार के बाद आया आदेश – 

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर सभापति आसिफ खान को और उपसभापति हेमराज चावला को निलंबित किया गया है।

दरअसल वर्तमान बोर्ड में सबसे ज्यादा लंबे समय तक पार्षद रहने वाले नेता हेमराज चावला साफ छवि के नेता है और कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल चावला का सम्मान करते है।

कुचामन में उपसभापति हेमराज चावला निलंबित
कुचामन में उपसभापति हेमराज चावला निलंबित

यह खबर भी पढ़े – 

कुचामन में सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन की चर्चा जोरों पर

कुचामन नगरपरिषद बोर्ड मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष ने दी धरने की चेतावनी, लगाए सभापति मुर्दाबाद के नारे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!