परबतसर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन (RPS) व मकराना वृताधिकारी भवानी सिंह (RPS) के सुपरविजन में परबतसर थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद मय टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

दरअसल, एरिया डोमीनेशन अभियान के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पीपलाद रोड, सब-जेल परबतसर घाटी से आगे रोड के पास दबिश दी गई। यहां आरोपी दातार पोषक (23) पुत्र घासीराम जाट निवासी पोषकों की ढाणी, जुणदा (थाना रूपनगढ़, जिला अजमेर) को अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है।
इस पर आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना परबतसर थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस टीम – इस कार्रवाई में थाना परबतसर के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, मौलासर थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह, प्रभारी साइबर सैल डीडवाना प्रेमप्रकाश स्वामी सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अवैध हथियार रखने वालों को घर से उठा ले जाएगी पुलिस
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि अवैध हथियार रखने वालों अथवा ऐसे अपराधियों का सोशल मीडिया पर महिमामंडन न करें। बिना लाइसेंस हथियार रखना और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना कानूनन अपराध है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीडवाना बस स्टैंड पर युवक मिला अचेत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल






