कुचामन सिटी. अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की प्रांतीय इकाई ने समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुचामन निवासी भैंरूलाल उपाध्याय को डीडवाना-कुचामन जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है।


महर्षि गौतम सेवा समिति, कुचामन सिटी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार उपाध्याय ने समाज के उत्थान, संगठन और सेवा कार्यों में भैरूलाल उपाध्याय की निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

भैरूलाल उपाध्याय लंबे समय से समाज में शिक्षा, संस्कार और एकता के लिए कार्यरत रहे हैं। उनके नेतृत्व में समाज की युवा पीढ़ी को जागरूक करने, सामाजिक सहयोग बढ़ाने तथा विभिन्न सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
इस नियुक्ति पर सर्व ब्राह्मण समाज एवं विशेषकर डीडवाना-कुचामन जिले के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपार हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज बंधुओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भैरूलाल उपाध्याय ने महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज सेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य करेंगे और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
डीडवाना-कुचामन जिले में बारिश से फसलें चौपट, पूर्व विधायक ने कलक्टर को लिखा पत्र
कुचामन सिटी में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश समस्या समाधान बैठक आयोजित






