Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर मूक-बधिर एवं नेत्रहीन विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट

कुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर मूक-बधिर एवं नेत्रहीन विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सबकी सेवा, सबको प्यार, जियो और जीने दो के उद्देश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की प्रेरणा से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मूक-बधिर एवं नेत्रहीन विद्यालय सम्पर्क संस्थान को प्रोजेक्टर भेंट किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर रजनीश, शिल्पा परिवार जयपुर तथा चाणक्य, अंजली, तारा, गोरी परिवार उदयपुर के सहयोग से यह प्रोजेक्टर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सम्पर्क संस्थान की सचिव सुशीला चौहान और रापाल सिंह को यह प्रोजेक्टर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर के सचिव सुरेश मेहरा, महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजीत पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन, वीर सुरेंद्र सिंह दीप्पुरा, वीर अशोक अजमेरा एवं वीर सम्पत बगड़िया ने सौंपा।

इस मौके पर अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई में उन्नति करने का संदेश दिया। साथ ही मूक-बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य-गान कर स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष अध्यापक केलाश, सुरेश कुमावत एवं विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!