Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरनावां: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

नावां: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों के शिवालयों में सावन मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं कीं।

- विज्ञापन -image description
image description

क्षेत्र के शिवालयों में सोमवार सुबह कावड़ियों ने पवित्र जल से महादेव का अभिषेक कर आशीर्वाद मांगा, वहीं महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया।

- विज्ञापन -image description

जालेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। भगवान शिव के अभिषेक के बाद भव्य श्रृंगार किया गया।

- Advertisement -ishan

श्रीराम बजरंग मंदिर स्थित शिवालय एवं नीलकंठ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं कीं।

शहर के निकट स्थित पांचोता कुण्ड धाम के शिवालय पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिवलिंग का मनमोहक श्रृंगार किया।

नावां में गौवंश और लोगों के टक्कर मारकर भागे बजरी के भरे डंपर

नावां में जलभराव से रेलवे स्टेशन मार्ग 10 दिन से बंद, राहगीर परेशान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!