कुचामन सिटी. श्री बालाजी नवयुवक मंडल सेवा संस्थान (रजि.) की साधारण सभा श्री पीपली वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई।

बैठक में इस वर्ष होने वाले 24वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 की रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महोत्सव 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के सचिव सुमित सोमानी ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी महोत्सव को विशेष और भव्य रूप दिया जा रहा है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण वृंदावन थीम पर आधारित मनमोहक झांकियां होंगी। इसके साथ ही आयोजन स्थल को ऐसी विशेष सजावट से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को ब्रज रस की अनुभूति हो सके।
इस वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन मालपानी सेवा सदन के सामने स्थित ‘तोषनीवाल जी का नोहरा’ में किया जाएगा।

बैठक में संस्थान के अध्यक्ष रवि गट्टानी, सचिव सुमित सोमानी, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अंकित सारडा, सहसचिव नवीन शर्मा, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिलीप हुरकट, जयप्रकाश बंसल, ऋषिकेश सोमानी, रविन्द्र तोषनीवाल, विष्णु कामदार तथा मीडिया प्रभारी राघव सारडा सहित प्रबंध समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।






