नावां: श्रीमती रुकमणी देवी रामदेव लढ़ा राजकीय महाविद्यालय (नावां सिटी) में नशा मुक्ति केंद्र एवं ब्रह्माकुमारी केंद्र (नावां) के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में बी.के. सविता ने नशे के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी देते हुए इनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
नई किरण नशा मुक्ति केंद्र, नावां के प्रभारी डॉ. राजेश चौधरी ने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. विजय कुमार बंशीवाल, डॉ. आशा नागर, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. मुकेश आहुजा, नवीन कुमार दास, डॉ. मोना अग्रवाल, डॉ. स्नेहा कीलका एवं पूजा शर्मा उपस्थित रहे।






