डीडवाना। शहर के बालिया आरओबी (ROB) के समीप आज सोमवार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार – इटावा गच्छीपुरा निवासी कमल (20) पुत्र महावीर व रामावतार पुत्र सीताराम अपनी बाइक से डीडवाना से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे खरेश निवासी पंकज अपनी बाइक से डीडवाना की ओर आ रहा था। बालिया ROB के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के चलते आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने निभाई जिम्मेदारी
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तीनों घायलों को निजी वाहनों की मदद से डीडवाना के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

डीडवाना: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अधिवक्ता संघ में रोष, कार्यबहिष्कार की चेतावनी
डीडवाना के कोलिया गांव में तेज धमाकों से कांप रही ज़मीन, घरों की दीवारों में दरारें






