Sunday, May 24, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में मिशन हरियालो राजस्थान के तहत एवीवीएनएल की ओर से किया...

डीडवाना में मिशन हरियालो राजस्थान के तहत एवीवीएनएल की ओर से किया गया सघन पौधरोपण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: राजस्थान सरकार के “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डीडवाना-कुचामन वृत की ओर से बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सघन पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह पौधरोपण अधीक्षण अभियंता एफ.आर. मीणा के नेतृत्व में ग्राम आकोदा स्थित 33/11 केवी जीएसएस परिसर एवं डीडवाना के रहमान गेट स्थित जीएसएस परिसर में किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अभियान के दौरान आकोदा जीएसएस परिसर में तकनीकी नवाचार के तहत पौधों को नियमित रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ड्रिप सिस्टम भी लगाया गया, जिससे पौधों की बेहतर देखरेख और दीर्घकालीन सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता एफ.आर. मीणा ने पौधरोपण से पूर्व उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, “प्रकृति और पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना अधूरी है। आज जब जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियां हमारे सामने खड़ी हैं, तब पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा दायित्व बन जाता है। हर एक पौधा भविष्य की सांस है, जिसे हमें जिम्मेदारी के साथ संरक्षित करना होगा।”

- Advertisement -ishan

उन्होंने आगे कहा कि मिशन हरियालो राजस्थान न केवल हरियाली बढ़ाने की पहल है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ पर्यावरण सौंपने का संकल्प भी है। इस दिशा में ऊर्जा विभाग की यह पहल मिसाल बन सकती है, जब हर कार्यालय और उपकेंद्र अपने परिसर में हरियाली को प्राथमिकता देगा।

इस अवसर पर प्रावैधिक अधीक्षण अभियंता पवन कुमार मीणा, कार्मिक अधिकारी महिपाल सिंह, सहायक अभियंता मौलासर राकेश बंजारा सहित कई कर्मचारीगण सक्रिय भागीदारी के साथ मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि उसकी देखरेख, संरक्षण और बढ़वार को भी गंभीरता से सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। ड्रिप सिस्टम की शुरुआत इस सोच का प्रमाण है कि यह अभियान केवल एक दिन की रस्म न होकर सतत हरियाली की ओर एक सशक्त कदम है।

जिला डीडवाना-कुचामन में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन

डीडवाना-कुचामन जिले में गहन पुनरीक्षण को लेकर वीसी बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

डीडवाना-कुचामन जिले में जर्जर स्कूल भवनों के वायरल वीडियो से खुली पोल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!