Wednesday, April 15, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिले में गहन पुनरीक्षण को लेकर वीसी बैठक, अधिकारियों को दिए...

डीडवाना-कुचामन जिले में गहन पुनरीक्षण को लेकर वीसी बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान उन्होंने सभी ईआरओ (निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी), एईआरओ, सीबीईओ और एसीबीईओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

डॉ. खड़गावत ने निर्वाचन प्रक्रिया की गंभीरता को रेखांकित करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य मनोयोग से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को प्रभावी प्रशिक्षण दिया जाए और वे स्वयंसेवकों के माध्यम से मतदाताओं तक सभी जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी पहुंचाएं।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले में चल रहे बीएलओ प्रशिक्षण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हों। मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी अधिकारियों को गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया, दस्तावेजों और प्रपत्रों की जानकारी विस्तार से दी गई।

- Advertisement -ishan

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह व सुबे सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों के निर्वाचन से जुड़े अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

डीडवाना-कुचामन जिले में जर्जर स्कूल भवनों के वायरल वीडियो से खुली पोल

डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का एक दिवसीय विशेष अभियान, 276 स्थानों पर दी दबिशें, 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, 55 पर निरोधात्मक कार्रवाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!