Saturday, May 16, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना बालिया ROB के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक...

डीडवाना बालिया ROB के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवानाशहर के बालिया आरओबी (ROB) के समीप आज सोमवार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

- विज्ञापन -image description
image description

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

- विज्ञापन -image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार – इटावा गच्छीपुरा निवासी कमल (20) पुत्र महावीर व रामावतार पुत्र सीताराम अपनी बाइक से डीडवाना से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे खरेश निवासी पंकज अपनी बाइक से डीडवाना की ओर आ रहा था। बालिया ROB के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के चलते आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने निभाई जिम्मेदारी

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तीनों घायलों को निजी वाहनों की मदद से डीडवाना के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

- Advertisement -ishan

डीडवाना: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अधिवक्ता संघ में रोष, कार्यबहिष्कार की चेतावनी

डीडवाना के कोलिया गांव में तेज धमाकों से कांप रही ज़मीन, घरों की दीवारों में दरारें

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!