डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिले के समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 31 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक अवकाश घोषित किया है।


यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और वर्षा जनित जोखिमों से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा डीडवाना-कुचामन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर एवं मौसम विभाग, जयपुर की चेतावनी के आधार पर यह आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यार्थी तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे इस अवधि में अवकाश पर रहेंगे। हालांकि, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों का सम्पूर्ण स्टाफ यथावत कार्यरत रहेगा।

डॉ. खड़गावत ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी राजकीय या गैर-राजकीय संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी
कुचामन सिटी में सुबह से रिमझिम बारिश, मौसम सुहावना… लेकिन सिर्फ घर के अंदर से






