Thursday, April 30, 2026
Homeपरबतसरहनुमान बेनीवाल बोले- परबतसर में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने...

हनुमान बेनीवाल बोले- परबतसर में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा, एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर थाना क्षेत्र के परबतसर–बिदीयाद सड़क पर हाल ही में शुरू हुए टोल प्लाजा को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

आज गुरुवार टोल फ्री की मांग कर रहे ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा सादा वर्दी में पहुंचकर उन्हें खदेड़ने की घटना सामने आई है।

- विज्ञापन -image description

घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित हैड कांस्टेबल को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है।

मामले को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि

नागौर संसदीय क्षेत्र के परबतसर थाना क्षेत्र में परबतसर -बिदीयाद सड़क पर शुरू हुए टोल प्लाजा पर आसपास के ग्रामीणों टोल फ्री करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में पुलिस का दायित्व यह बनता है कि ग्रामीणों की मांग का बैठकर समाधान निकलवाने में भूमिका निभाए ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। मगर दुर्भाग्य से टोल संचालित करने वाली कंपनी से सांठगांठ करके पुलिस कार्मिकों ने सादा वर्दी में आकर यहां ग्रामीणों को खदेड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

- Advertisement -ishan

पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर आंदोलित ग्रामीणों की मंशा के अनुरूप सकारात्मक कार्यवाही करावें। पुलिस तंत्र का टोल प्लाजा संचालकों के साथ मिलीभगत करके जनता के हितों पर कुठाराघात करना खेदजनक है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीडवाना-कुचामन की प्रतिक्रिया: – 

“घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए हैड कॉन्स्टेबल राय सिंह को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, परबतसर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ की नीति के प्रति पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”

डीडवाना-कुचामन में भारी बारिश की चेतावनी पर 3 दिन का अवकाश घोषित, स्टाफ रहेगा उपस्थित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!