Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकलक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कुचामन सिटी में...

कलक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कुचामन सिटी में जांच कर एक्सपायर सामग्री नष्ट की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों पर “शुद्ध आहार — मिलावट पर वार” अभियान के तहत मंगलवार को कुचामन में बड़ी कार्रवाई की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

रसद विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मॉल्स व दुकानों का निरीक्षण कर 55 किलोग्राम अवधिपार खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया।

- विज्ञापन -image description

संयुक्त टीम में रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक मनीषा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल शामिल थे। टीम ने मैसर्स रिलायंस मॉल, मैसर्स ग्रह संग्रह मॉल और मैसर्स जी क्लब का निरीक्षण कर खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन, साफ-सफाई एवं पैकेजिंग व उपयोग दिनांक की गहन जांच की।

जांच के दौरान गेहूं का आटा, मक्का सूप, कोल्ड ड्रिंक जैसी अवधिपार खाद्य सामग्री पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं सॉस का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -ishan

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि उपभोक्ता केवल लाइसेंसधारी एवं विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें और पैक सामग्री पर पैकेजिंग व उपयोग की तारीख अवश्य देखें।

जिला डीडवाना-कुचामन में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन

डीडवाना-कुचामन जिले में गहन पुनरीक्षण को लेकर वीसी बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

डीडवाना-कुचामन जिले में जर्जर स्कूल भवनों के वायरल वीडियो से खुली पोल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!