Homeक्राइम न्यूजनावां के पार्षद ने बुजुर्ग को जमीन के केस में दी धमकी,...

नावां के पार्षद ने बुजुर्ग को जमीन के केस में दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर में एक वृद्ध व्यक्ति ने पार्षद नवीन गोधा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला पुश्तैनी कृषि भूमि को लेकर है, जिसे लेकर अजमेर रेवेन्यू कोर्ट में वाद विचाराधीन है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दरअसल, शहर के वार्ड संख्या 13 निवासी वृद्ध मालचंद उर्फ बाबूलाल सुंदरिया ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे पार्षद नवीन गोधा उनके घर आया। बाबूलाल के अनुसार, नवीन गोधा ने कहा कि उसने उक्त भूमि शौकत खान से खरीद ली है और अब बाबूलाल को यह केस रेवेन्यू कोर्ट से वापस लेना होगा। जब बाबूलाल ने ऐसा करने से इनकार किया, तो नवीन गोधा ने कथित रूप से जान से मारने व परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी।

- विज्ञापन -image description

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से पार्षद नवीन गोधा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में मामला दर्ज करते हुए गोधा को न्यायालय में पेश किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस मामले में शौकत खान ने बताया कि मेरी ओर से जमीन का कोई बेचान नहीं किया गया है। इस सब असत्य हैं।

- Advertisement -ishan

नावां पेंशनर्स समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

नावां: आईटीआई के पास कचरे का अंबार, राहगीर और छात्र परेशान

नावां सिटी: रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से परेशान आमजन व नमक उद्यमी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments