Tuesday, April 21, 2026
Homeनावां शहरनावां: आईटीआई के पास कचरे का अंबार, राहगीर और छात्र परेशान

नावां: आईटीआई के पास कचरे का अंबार, राहगीर और छात्र परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां नगरपालिका के ठेकेदार व कार्मिकों की मनमर्जी के कारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) के छात्रों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण कर उसे डंपिंग यार्ड में खाली करने के बजाय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के चारों ओर ही खाली कर दिया जाता है। जिससे आईटीआई परिसर में हर समय बदबू और गंदगी का माहौल बना रहता है।

- विज्ञापन -image description

इन दिनों तेज हवा और आंधी के कारण कचरा उड़कर औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में आ जाता है और चारों ओर फैल जाता है। इसके साथ ही ठेकेदार के कार्मिक खाखड़की रोड के दोनों ओर व आईटीआई के सामने से गुजरने वाले मार्ग पर भी कचरा खाली कर देते हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

- Advertisement -ishan

पालिका में कई बार इसकी शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसका परिणाम यह है कि कचरा डंपिंग करने वाले कार्मिकों को किसी का डर नहीं है। इन कार्मिकों ने आईटीआई के सामने से गुजरने वाले मार्ग को लगभग बंद कर दिया है, जिससे नमक उद्यमियों व मजदूरों को कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं
शहर से कचरा संग्रहण करने के बाद टेंपो चालक मनमाने तरीके से आईटीआई के चारों ओर अथवा सड़क के बीच रास्ते में कचरा खाली कर चले जाते हैं। पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक अथवा अन्य अधिकारियों की ओर से मौके पर जाकर उन्हें कोई निर्धारित स्थान या व्यवस्था नहीं बताई जाती।

साथ ही, पालिका की ओर से कचरे की व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप, पालिका के डंपिंग यार्ड क्षेत्र के अलावा शहर के चारों ओर कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन और नावां में हुआ योगाभ्यास

नावां सिटी: रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से परेशान आमजन व नमक उद्यमी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!