Wednesday, April 1, 2026
Homemakranaमकराना में क्रेन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

मकराना में क्रेन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकरानाके माताभर रोड पर कल देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महावीर चौहान नामक व्यक्ति मार्बल की खदान में दिनभर काम करने के बाद घर लौट रहा था।

- विज्ञापन -image description
image description

रास्ते में लापरवाही से आ रही एक मोबाइल क्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, मकराना की मार्बल खदानों में काम करने वाला महावीर चौहान रोज़ की तरह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान माताभर रोड पर पीछे से आ रही एक मोबाइल क्रेन ने उसे तेज गति और लापरवाही से टक्कर मार दी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण नहीं रखा। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महावीर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -ishan

सूचना मिलते ही मकराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आज सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई राजेंद्र चौहान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि यह हादसा सिर्फ चालक की लापरवाही नहीं बल्कि मालिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की है कि न केवल फरार चालक बल्कि क्रेन मालिक के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोग दुर्घटनाओं में लगातार हो रही लापरवाही को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नावां विधानसभा को मिली 25 सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की स्वीकृति

कुचामन से नारायणपुरा हाइवे बना एक्सीडेंट जॉन, आए दिन हो रहे हादसे

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 53 बदमाशों को दबोचा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!