Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 53 बदमाशों को दबोचा

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 53 बदमाशों को दबोचा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन में 12 जून 2025 को एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान जिलेभर के सभी थानों से कुल 37 टीमों का गठन कर 137 स्थानों पर दबिशें दी गईं।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान पुलिस ने 07 प्रकरण स्थानीय अधिनियमों (जिसमें 5 आबकारी अधिनियम, 1 एनडीपीएस एक्ट और 1 अन्य अधिनियम) के तहत दर्ज किए। साथ ही विभिन्न मामलों में 3 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा 30 स्थाई वारंटियों/पीओ/मफरूरों का निस्तारण किया गया।

इस विशेष कार्रवाई में 53 व्यक्तियों के खिलाफ इंसदादी कार्रवाई भी की गई। अभियान का संचालन जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगणों, वृत्ताधिकारीगणों और थानाधिकारीगणों की निकटतम निगरानी में किया गया।

- Advertisement -ishan

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐरिया डोमिनेशन के तहत ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं और आगे भी इसी तरह की सघन कार्रवाइयां जारी रहेंगी, जिससे अपराधियों में भय बना रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।

कुचामन सिटी में पुलिस थाने के पास ही कैफे में महिला से दुष्कर्म

कुचामन सिटी में 15 जून को निशुल्क हृदय रोग जांच व परामर्श शिविर

कुचामन सिटी के कॉलेज संचालक सहित तीन गिरफ्तार, फर्जी कॉलेज से उठाई 23 लाख की छात्रवृत्ति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments