Friday, April 17, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी: अंत्योदय संबल पखवाड़ा शुरू, पंचायतों में आयोजित हो रहे शिविर

नावां सिटी: अंत्योदय संबल पखवाड़ा शुरू, पंचायतों में आयोजित हो रहे शिविर

शिविरों में राजस्व, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभाग दे रहे सेवाएं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. सरकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा मंगलवार से शुरू हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

यह 9 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक है। इनमें राजस्व, बिजली, पानी सहित सभी विभागों की विभिन्न सेवाएं मौके पर ही प्रदान की जा रही हैं।

- विज्ञापन -image description

जिला कलक्टर ने अंत्योदय संबल पखवाड़े के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक नोडल अधिकारी, तकनीकी नोडल अधिकारी और उपखंडवार नोडल प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है।

इनका कार्य शिविरों का सुचारू संचालन और सभी विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करना, योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना रहेगा। उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत जाब्दीनगर, गोविन्दी और बरजन में शिविर का आयोजन हुआ।

- Advertisement -ishan

शिविरों में जोड़े जा रहे खाद्य सुरक्षा योजना में नाम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित तीन गतिविधियों को शामिल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। वर्ष 2022 एवं वर्ष 2025 के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के आवेदन जो ई-मित्र पर लंबित हैं, उनके आवेदनकर्ताओं से संपर्क कर दस्तावेजों की कमी पूरी करवाकर निस्तारण किया जा रहा है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल पात्र परिवारों, सदस्यों की आधार सीडिंग की जा रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल पात्र परिवारों, सदस्यों की ई-केवाईसी शिविर में उपस्थित उचित मूल्य दुकानदार पोस मशीन से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में गिव अप अभियान के तहत स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए राशन कार्डधारक शिविर में आवेदन कर सकते हैं।

झमाझम बारिश से कुचामन सिटी जलमग्न, मकराना की खदानों में रुका काम

कुचामन सिटी में भारतीय संगीत सदन के समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की 40 दिन की मेहनत लाई रंग

कुचामन सिटी: पार्षद के घर से बीआर खोखर स्कूल तक, वार्ड 20 की सड़कों पर गंदगी ही गंदगी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!