Tuesday, June 2, 2026
Homeखेल-कूदडीडवाना एसपीएल ने जीता एसपीएल सीजन-4, सीकर में रचा इतिहास

डीडवाना एसपीएल ने जीता एसपीएल सीजन-4, सीकर में रचा इतिहास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना न्यूज: सैयद प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-4 के फाइनल मुकाबले में डीडवाना एसपीएल ने सिराज स्टील सीकर को 22 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह रोमांचक फाइनल सीकर के शाकिर भारती मैदान में खेला गया, जहां डीडवाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना टीम की ओर से शाकिर अली ने सिर्फ 10 गेंदों में 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे टीम ने 8 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में सीकर की टीम सिर्फ 48 रन पर सिमट गई। रुकनुद्दीन, मजहर अली और कासिम काज़ी ने शानदार गेंदबाज़ी कर टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में सैयद रुकनुद्दीन को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब मिला। सैफ साकिबी को बेस्ट कप्तान, शाकिर अली को बेस्ट बल्लेबाज़ और समीर रैंबो को मोस्ट पॉपुलर प्लेयर चुना गया। समाजसेवी सैयद साबिर अली ने विजेता टीम को ₹11,000 की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -ishan

इस ऐतिहासिक जीत पर डीडवाना के साथ-साथ देश-विदेश से भी टीम को शुभकामनाएं मिल रही हैं। SPL फाउंडर सैयद जाहिद अली ने बताया कि 2008 में डीडवाना से शुरू हुई यह लीग अब पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हो चुकी है।

SPL सुप्रीमो फैज़ अहमद, सीईओ अनीक अहमद और हाईकमान मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों के समर्पण और अनुशासन की सराहना की और कहा कि यह जीत डीडवाना की खेल प्रतिभा और जज़्बे का प्रतीक है।

डीडवाना में होगा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 53 बदमाशों को दबोचा

डीडवाना में 55.32 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!