Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीगैंगस्टर आनंदपाल सिंह पर बनी फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान कल होगी रिलीज

गैंगस्टर आनंदपाल सिंह पर बनी फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान कल होगी रिलीज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के ऊपर बनी फिल्म इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म का नाम ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ रखा गया है। कहा जा रहा है कि यह मूवी आनंदपाल सिंह के जीवन पर आधारित है।

- विज्ञापन -image description
image description

फिल्म के डायरेक्टर अरविंद कुमार वाघेला का कहना है कि यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो कुछ और बनना चाहता है लेकिन सिस्टम की वजह से कुछ और बन जाता है। जो व्यक्ति खराब परिस्थितियों में भी अपना वजूद बनाए रखता है उसे ही टाइगर कहा जाता है।

- विज्ञापन -image description

डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने 8 महीने पहले ही सिनेमावालों से एग्रीमेंट कर लिया था। अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं कि अगर यह फिल्म पर्दे पर आई, तो तोड़फोड़ की जाएगी।

डायरेक्टर ने बताया कि पहले उनके एक पार्टनर भी थे। जो मिलकर इस फिल्म में पैसे इन्वेस्ट कर रहे थे, लेकिन उन्हें इतनी धमकियां दी गईं कि उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया।

- Advertisement -ishan

फिल्म की शूटिंग के लिए 120 लोगों की यूनिट थी और एक रिज़ॉर्ट बुक करवाया गया, ताकि काम अच्छे से हो सके।

आनंदपाल सिंह की बेटी, मां और भाई से बातचीत की गई। भाई ने कहा कि भाईसाहब की इमेज खराब न हो इसका ध्यान रखना।

जब डायरेक्टर ने आनंदपाल की मां को स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने नम आंखों से कहा कि “आप मेरे बेटे को भगवान की तरह दिखा रहे हो।”

डायरेक्टर का कहना है कि फिल्म बनाने के लिए उन्हें अपनी संपत्तियां बेचनी पड़ीं। हालात ऐसे हो गए कि भाइयों ने भी मदद की, एक भाई ने तो अपना फ्लैट कम दाम में बेच दिया ताकि उधार के रुपयों का ब्याज चुका सकें।

डायरेक्टर ने यह भी कहा कि इससे पहले रंगबाज नाम की एक सीरीज में आनंदपाल के किरदार को दिखाया गया था, लेकिन उस सीरीज ने उस किरदार को खत्म कर दिया।

उनका कहना है कि सिर्फ दादागिरी और गुंडागर्दी ही सच नहीं होती। जिंदगी में कुछ रिश्ते और हालात ऐसे भी होते हैं, जो इंसान को अलग रास्ता चुनने पर मजबूर कर देते हैं।

यह फिल्म 20 जून को यानी कल रिलीज होने जा रही है।

मकराना के डॉक्टर की उदयपुर में करंट लगने से मौत

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

कुचामन ट्यूरिज्म: कुचामन की दक्षिण- पश्चिम पहाड़ियों में छुपी है पर्यटन की अपार संभावनाएं, बन सकता है ट्यूरिज्म पॉइंट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!