Tuesday, April 21, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार...

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. शहर के मुख्य मार्ग पर बुधवार को तहसील कार्यालय के पास परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description
image description

Kuchamadi न्यूज में 16 जून को प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आए विभाग ने निरीक्षक मनोज शर्मा व गणपतलाल के नेतृत्व में कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

परिवहन निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कुल 09 ओवरलोड डंपर, ट्रैक्टर व ट्रकों को रोका गया, जिनमें से दो वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। साथ ही कुल ₹83,000 के चालान जारी किए गए।

निरीक्षक ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण बीते दिनों दो से तीन दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

- Advertisement -ishan
जिसमें दो युवकों की जान गई उस हादसे की एक तस्वीर.

बता दें कि 14 जून को एक ओवरलोड नमक से भरे ट्रक से भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
हादसे में शामिल एक युवक अपने परिजन की तबीयत खराब होने के कारण अपने गांव लौट रहा था और उसके साथ उसका मित्र भी बाइक पर सवार था। रास्ते में दोनों ओवरलोड ट्रेलर की चपेट में आ गए…नावां सिटी: ओवरलोड नमक ट्रक ने ली दो युवकों की जान

नावां में तेज रफ्तार नमक डंपर ने कैम्पर को मारी टक्कर

नावां सिटी: वर्षा से नमक उत्पादन ठप, इस वर्ष 40 फीसदी कम हुआ स्टॉक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!