Friday, April 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना के लिए 12...

कुचामन सिटी: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना के लिए 12 जून तक करें आवेदन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: प्राथमिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा (कक्षा 5) के पुनर्गणना संबंधी दिशा-निर्देश निदेशक कार्यालय से प्राप्त हो गए हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

इन निर्देशों के अनुसार कक्षा 8 के मुख्य छह विषय हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं तृतीय भाषा तथा कक्षा 5 के चार विषय हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन की पुनर्गणना करवाई जाएगी।

- विज्ञापन -image description

जिला आठवीं प्रभागाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी 5 जून से 12 जून तक अपने-अपने विद्यालय में पुनर्गणना के लिए आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ प्रत्येक विषय के लिए 100 रुपए का शुल्क विद्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा। आवेदन विधिवत रूप से परीक्षा शुल्क सहित प्रस्तुत करना होगा।

वहीं, कक्षा 5 के प्रभागाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि कक्षा 5 की पुनर्गणना के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

पुनर्गणना की प्रक्रिया में परीक्षार्थी अधिकतम कितने भी विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं, इस पर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि पुनर्गणना केवल परीक्षार्थियों को प्राप्त अंकों की गणना की जांच हेतु होगी। उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या प्रश्नोत्तर की दोबारा मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं की जाएगी।

पुनर्गणना के बाद प्राप्त परिणामों के अनुसार आवश्यक संशोधन किया जाएगा। विद्यार्थी समयसीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

कुचामन न्यूज: फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर शहर में कराई परेड

कुचामन न्यूज़: कुचामन फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

कुचामन न्यूज: कुकनवाली में हुआ संघ का पथ संचलन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!