Wednesday, April 22, 2026
Homeनावां शहरनावां में नाला निर्माण के दौरान खटीक समाज के मोक्ष धाम की...

नावां में नाला निर्माण के दौरान खटीक समाज के मोक्ष धाम की दीवार गिरने से एक गंभीर घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां न्यूज: शहर के वार्ड संख्या एक में खटीक समाज के मोक्ष धाम के पास पालिका की ओर से नाला निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। नाला निर्माण के लिए की गई खुदाई के चलते मोक्ष धाम की दीवार गिर गई, जिससे एक मजदूर दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या एक में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के पास से लेकर प्लांट क्षेत्र तक नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य पिछले लगभग दो माह से जारी है। दो दिन पूर्व खटीक समाज के मोक्ष धाम के बाहर दीवार के पास खुदाई की गई थी। इसी दौरान क्षेत्र में हुई बारिश के कारण दीवार के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे दीवार कमजोर होकर गिर पड़ी।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के लोगों की ओर से दीवार को किसी प्रकार का सपोर्ट दिए बिना ही खुदाई का कार्य किया जा रहा था, जो लापरवाही का परिचायक है। दीवार गिरने से वार्ड 12 निवासी रविकुमार पुत्र शंकर लाल लखन दीवार के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद मजदूरों व राजगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रविकुमार को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार रविकुमार का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है, साथ ही पांव और सीने में भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -ishan

घटना की सूचना मिलते ही हरिजन समाज के लोग बड़ी संख्या में उप जिला चिकित्सालय में एकत्रित हो गए। स्थिति को देखते हुए ठेकेदार ने सबसे पहले घायल के समुचित इलाज का आश्वासन दिया और उसके बाद समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करने की बात कही।

नावां न्यूज: पीपली वाले बालाजी मंदिर में शुरू हुआ वार्षिक मेला महोत्सव

नावां न्यूज: बॉलीवुड के बड़े ब्रांड एम्बेसडर के सहारे बेच रहे घटिया नमक

नावां न्यूज: 5 साल पहले लव मैरिज और अब कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!