Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में महेश जयंती पर भव्य शोभायात्रा, भगवान की लीलाओं, अग्निनृत्य...

कुचामन सिटी में महेश जयंती पर भव्य शोभायात्रा, भगवान की लीलाओं, अग्निनृत्य और जयकारों से गूंजा नगर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार, 4 जून को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ढोल, ऊँट, घोड़ी, गाजे-बाजे, सजीव झांकियों सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला, पुरुष, युवा वर्ग और बच्चे सम्मिलित हुए।

- विज्ञापन -image description
image description

शोभायात्रा की जानकारी देते हुए माहेश्वरी सभा सचिव संपत सोमानी ने बताया कि शोभायात्रा माहेश्वरी समाज सदन, न्यू कॉलोनी से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकली, जहाँ पर अग्रवाल समाज, लायंस क्लब कुचामन सिटी, भारत विकास परिषद, वैश्य महासम्मेलन व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description

युवा संगठन अध्यक्ष गोविंद मानधनिया ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण अघोरी शिव तांडव और महाकाली की झाँकी रही, जिसमें अद्भुत व अलौकिक रूप में भगवान शिव और माता महाकाली के अवतार को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -ishan

अन्य आकर्षक झाँकियों में पूर्व समाजसेवी एवं माहेश्वरी समाज के मार्गदर्शक स्वर्गीय बालकृष्ण सारड़ा का सजीव चित्रण शामिल था, जिन्होंने कुचामन शहर में अनेक शैक्षणिक एवं अवसंरचनात्मक संस्थानों की स्थापना में अमूल्य योगदान दिया। भारतीय सेना की शौर्यगाथा पर आधारित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झाँकी और शिव परिवार की झाँकी ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा के दौरान हर हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा। डीजे पर बजते शिव शंभू के भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नज़र आए।

इस दौरान बहरूपियों द्वारा भगवान शिव व माँ काली का वेश धारण कर किए गए अग्निनृत्य (आग के साथ नृत्य) ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों ने आग की लपटों के बीच नृत्य करते हुए ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया कि हर कोई स्तब्ध रह गया। यह दृश्य शोभायात्रा का विशेष आकर्षण बना।

शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष मोहनप्रकाश मालपानी, महिला मंडल अध्यक्ष आशा झँवर, सचिव सरिता काबरा व माहेश्वरी सभा, महिला मंडल और युवा संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित सम्पूर्ण समाजजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में युवा संगठन सचिव विष्णुगोपाल मालू ने बताया कि शोभायात्रा के समापन के बाद हवन का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के पश्चात सर्वसमाज ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 58 यूनिट रक्त संरक्षित किया गया।

शाम को समापन कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षिक उपलब्धियों व हाल ही में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के बालक-बालिकाओं और गणमान्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कुचामन सिटी में गायत्री जयंती महोत्सव पर आदि गौड़ विप्र समाज निकालेगा भव्य कलश यात्रा

आज फिर कुचामन सिटी में बारिश का जोर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुचामन सिटी में विश्व साइकिल दिवस पर प्लागिंग आयोजन, 12 बैग प्लास्टिक कचरा इकट्ठा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!