Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में गायत्री जयंती महोत्सव पर आदि गौड़ विप्र समाज निकालेगा...

कुचामन सिटी में गायत्री जयंती महोत्सव पर आदि गौड़ विप्र समाज निकालेगा भव्य कलश यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में आदि गौड़ विप्र समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री जयंती महोत्सव 5 जून को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

- विज्ञापन -image description
image description

महामंत्री कमल कुमार गौड़ (इंदौरिया) ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के तहत प्रातः 6 बजे गायत्री माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गौड़ भवन पहुंचेगी।

- विज्ञापन -image description

कलश यात्रा में पुरुष समाजजन सफेद कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता व केसरिया साफा धारण करेंगे, वहीं बालक-बालिकाएं सफेद कुर्ती या टी-शर्ट व महिला शक्ति पीली साड़ी में सहभागी बनेगी।

महोत्सव के क्रम में सांय 4:15 बजे समाज के नव-निर्वाचित आजीवन सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सांय 6:15 बजे से रात्रि 10 बजे तक सामूहिक भोज का आयोजन होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे।

- Advertisement -ishan

समाज के सतत आर्थिक सहयोगियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। गायत्री माता आयोजन समिति के संयोजक मुरारी गौड़ ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजबंधुओं के घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

आयोजन की तैयारियों में अध्यक्ष वैद्य श्यामस्वरूप गौड़, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम गौड़, उपाध्यक्ष गोपाल खरीट, कोषाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, उप मंत्री अनिल कुमार शर्मा, सह कोषाध्यक्ष संपत राज जोशी, संगठन मंत्री रविकांत शर्मा, लेखा पर्यवेक्षक नथमल शर्मा, प्रचार मंत्री राजकुमार महर्षि, भंडारपाल जयप्रकाश जोशी, महिला मंडल अध्यक्ष मिंटू गौड़ एवं महिला मंडल संरक्षक निर्मला डोड़ीदार सहित कार्यकर्ताओं की टीम जुटी हुई है।

आज फिर कुचामन सिटी में बारिश का जोर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुचामन सिटी में विश्व साइकिल दिवस पर प्लागिंग आयोजन, 12 बैग प्लास्टिक कचरा इकट्ठा

सुरजी देवी काबरा स्कूल कुचामन सिटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!