Friday, April 17, 2026
Homeचिकित्सा एवं स्वास्थ्यडीडवाना के निमोद का राजकीय आयुर्वेद औषधालय राज्य स्तर पर प्रथम घोषित

डीडवाना के निमोद का राजकीय आयुर्वेद औषधालय राज्य स्तर पर प्रथम घोषित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना जिले के निमोद गांव स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

- विज्ञापन -image description
image description

21 जून को प्रदेश भर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविरों में निमोद के शिविर में सबसे अधिक 800 से ज्यादा लोगों की सहभागिता रही, जो ग्रामीण क्षेत्र में सबसे बड़ी संख्या मानी गई।

- विज्ञापन -image description

ग्रामीण क्षेत्र में सबसे सफल योग शिविर का आयोजन करने पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक द्वारा निमोद के औषधालय का नाम विभाग को भेजकर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान के लिए नामित किया गया। इसके पश्चात राज्य स्तर पर निमोद के योग शिविर को प्रथम घोषित कर सम्मानित किया गया।

इस उपलक्ष्य में मंगलवार को आयुर्वेद औषधालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले भामाशाहों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मदन लाल सैनी और गौशाला अध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि भूरा राम कूदना को माला व शॉल पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में समाजसेवी पूसा राम घसवां, मेघाराम भगत, महेश शर्मा, धर्मेन्द्र भार्गव, प्रभु दयाल अग्रावत, रामुराम प्रजापत, रामेश्वर घसवां, हीरालाल सैनी, प्रभुदयाल शर्मा, जगदीश प्रजापत बांसा, भंवरलाल गढ़वाल, गोपीराम भाकर, इमरान, मुरारी सोनी, रामावतार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीडवाना: सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक की अचानक मौत

कुचामन सिटी: पार्षद के घर से बीआर खोखर स्कूल तक, वार्ड 20 की सड़कों पर गंदगी ही गंदगी

कुचामन सिटी: खारिया के ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए आरोप, किया पंचायत कार्यालय का घेराव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!