Friday, April 17, 2026
Homeकुचामनसिटीनागौर/डीडवाना-कुचामन में 5वीं बोर्ड का परिणाम 97.91% रहा, बेटियों ने मारी बाज़ी

नागौर/डीडवाना-कुचामन में 5वीं बोर्ड का परिणाम 97.91% रहा, बेटियों ने मारी बाज़ी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राज्य भर में आयोजित प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा (कक्षा 5) 2025 का परीक्षा परिणाम आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे शिक्षा संकुल (जयपुर) में घोषित किया गया। 

- विज्ञापन -image description
image description

यह परिणाम माननीय शिक्षामंत्री मदन दिलावर, शासन सचिव कृष्ण कुणाल तथा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर पंचायतीराज एवं भाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक राज्य के 18,598 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 13,30,190 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 12,96,495 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 97.47% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41% अधिक है।

राज्य स्तर पर सर्वाधिक परीक्षा परिणाम वाले टॉप 5 जिले दौसा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सीकर और अजमेर रहे।

वहीं न्यूनतम परीक्षा परिणाम वाले बॉटम 5 जिलों में धौलपुर, जोधपुर, जालौर, बीकानेर और जैसलमेर रहे।

- Advertisement -ishan

5 वीं बोर्ड 2025 में बेटियां रहीं आगे…

छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.66% रहा, जबकि छात्रों का 97.29% रहा। इस प्रकार छात्राओं का परिणाम छात्रों से 0.37% बेहतर रहा।

विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से कुल 2145 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया है, जिन्हें पृथक रूप से घोषित किया जाएगा।

इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग प्रणाली के आधार पर घोषित किया गया है…

  • A (81-100 अंक): 37.77% परीक्षार्थी
  • B (61-80 अंक): 52.63% परीक्षार्थी
  • C (41-60 अंक): 7.06% परीक्षार्थी
  • D (33-40 अंक): 0.01% परीक्षार्थी
  • E (0-32 अंक): 2.37% परीक्षार्थी

E ग्रेड प्राप्त करने वाले 31,550 परीक्षार्थियों के लिए पूरक परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी।

नागौर/डीडवाना-कुचामन जिले का प्रदर्शन…

डाइट प्रधानाचार्य अजीत सिंह देथा ने बताया कि जिले में कुल 61,920 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 60,623 उत्तीर्ण हुए। जिले का परीक्षा परिणाम 97.91% रहा। छात्राओं का परीक्षा परिणाम 98.16% जबकि छात्रों का 97.67% रहा।

5वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाईट्स…

  • rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajpsp.nic.in

कुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही है जांच

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!