Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खेत में काम करते समय करंट लगने से महिला की...

कुचामन सिटी: खेत में काम करते समय करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के पास एक गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में काम कर रही एक महिला को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान आनंदपुरा निवासी 38 वर्षीय तारा देवी पत्नी रामधन जाट के रूप में हुई है। तारा देवी सुबह खेत में काम करने गई थी, जहां किसी कारणवश करंट की चपेट में आ गई और बेसुध होकर गिर गई। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत कुचामन सिटी के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मोर्चरी के बाहर महिला के परिजन।

घटना की सूचना कुचामन थाना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -ishan
गांव आनंदपुरा में महिला के अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते परिजन।

दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पति रामधन जो एक किसान हैं। वे इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

नागौर/डीडवाना-कुचामन में 5वीं बोर्ड का परिणाम 97.91% रहा, बेटियों ने मारी बाज़ी

कुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही है जांच

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!