Homeकुचामनसिटीयूपीआई पेमेंट में धोखाधड़ी करने वाले युवक को भीड़ ने पकड़ा

यूपीआई पेमेंट में धोखाधड़ी करने वाले युवक को भीड़ ने पकड़ा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस कर रही है मामले की जांच

  1. दुकानदारों को सावधान  रहने की जरूरत– जब तक अपने फोन पर ट्रांजेक्शन का मेसेज नहीं आए तब तक पेमेंट का नहीं करें भरोसा 
  2. युवक यूपीआई से कर रहा था फर्जी पेमेंट, एप्लिकेशन से दिखाता था फर्जी मैसेज 

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। शहर में मंगलवार की शाम को ऐसा ही एक मामला सामने आया तो लोगों ने युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। युवक कुचामन में पढ़ने वाला स्टूडेंट है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- विज्ञापन -image description

युवक ने दुकानदार से सामान खरीदने के यूपीआई पेमेंट  करने की बात कही। इसके बाद दुकानदार ने पेमेंट  का स्क्रीनशॉट देखकर भरोसा कर लिया। दुकानदार युवक को सामान दे पाता उससे पहले ही दुकान पर खड़े एक युवक ने दुकानदार को रोक दिया और उसे कहा कि वो अपने मोबाइल में चैक करे कि 2000/- रुपये का पेमेंट पहुंचा कि नहीं ? धोखाधड़ी करने वाले युवक ने खतरा भांपकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

- विज्ञापन -image description

ऑनलाइन ट्रांजिक्शन के  नाम पर धोखाधड़ी कर रहे एक युवक को पब्लिक ने पकड़ा और उसकी धुनाई करने के बाद फिर पुलिस को सौंप दिया आरोपी दुकानों से सामान खरीद कर उसके यहां रखे बारकोड को अपने मोबाइल में स्कैन करता और ट्रांजिक्शन शो कर देता।  जबकि ये पूरा काम फर्जी होता।  आरोपी कुचामन के बाहर का रहने वाला है वो कुचामन में पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी कर रहा है। वो दुकानदारों के साथ ठगी की घटना कर रहा था। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments