Homeनावां शहरप्रार्थना सभा व देश भक्ति गीतों के साथ मनाई गांधी जयन्ती

प्रार्थना सभा व देश भक्ति गीतों के साथ मनाई गांधी जयन्ती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावांशहर। शहर के गांधी पार्क में सोमवार को महात्मा गांधी की जयन्ती मनाई गई।

उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार व अधिशाषी अधिकारी सतीश कुमार राव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष माधवप्रसाद धूत, नगर अध्यक्ष बाबूलाल बजाज सहित अन्य अधिकारियो व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस अवसर पर पार्षद निरंजन जांगिड़, नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य दीपक गौड़, सहायता प्रशासनिक अधिकारी भंवरू खान, पालिका के सफाई निरीक्षक भरत लखन, जितेंद्र टेलर, मामराज, हितेश सोनी सहित अन्य कर्मचारी व सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

- विज्ञापन -image description

गांधी जयन्ती पर प्रार्थना सभा का आयोजन कर देशभक्ति गीत सुनाए। इसके साथ ही रामधुन का कीर्तन किया गया। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के पदचिन्हों का अनुसरण कर देश हित में कार्य करना चाहिए। अधिशाषी अधिकारी सतीश कुमार राव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments