Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीवार्ड 7 के पार्षद अशोक चावला ने किया सुसाइड, कारणों का नहीं...

वार्ड 7 के पार्षद अशोक चावला ने किया सुसाइड, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। शहर के वार्ड संख्या 7 के पार्षद अशोक चावला ने मंगलवार की दोपहर अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक पार्षद अशोक चावला।
मृतक पार्षद अशोक चावला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद चावला ने पिछले 2 दिनों से ना तो घर खाना खाया और ना ही वह किसी के संपर्क में रहा। वह खाली पड़े अपने पैतृक घर मे आकर रहने लगा। जहां उसने मंगलवार की दोपहर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर सभापति आसिफ खान, उपसभापति हेमराज चावला मौके पर पहुंचे।

कुचामन में मृतक पार्षद के घर के बाहर जानकारी जुटाती पुलिस।
कुचामन में मृतक पार्षद के घर के बाहर जानकारी जुटाती पुलिस।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता ने हॉस्पिटल पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक के कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!