Homeकुचामनसिटीपुलिस ने मोटर साइकिल चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मोटर साइकिल चोर को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। शहर के थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description

मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक पूनमचंद विश्नोई ने बताया कि बीती 6 जुलाई को कुचामन के नए बस स्टेशन से जय किशन नाम के युवक की बाइक चोरी हो गई थी।

- विज्ञापन -image description

उसने इस संबंध में कुचामन पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

इसी दौरान जानकारी मिली कि परबतसर बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने कुचामन में भी वारदात करने की बात कबूली है। इसके बाद कुचामन पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए आरोपी कैलाश को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -ishan

उससे मामले से जुड़ी पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक पूनमचंद विश्नोई ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कुचामन क्षेत्र में हुई कई बाइकों चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments