कुचामन सिटी. शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर 23 नवंबर 2025 को कुचामन सिटी के दौरे पर आएंगे।


मंत्री सबसे पहले प्रातः 9:00 बजे शांकभरी माता मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में बरगद वाटिका का लोकार्पण करेंगे। शहर में मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

धनकोली में विद्यालय भवन का लोकार्पण
इसके बाद मंत्री दिलावर प्रातः 11:00 बजे धनकोली पहुंचेंगे। यहां वे सेठ श्री नथमल सोमानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पश्चात वे दोपहर 1:30 बजे कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।






