Friday, April 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईटीआई का शैक्षिक दौरा

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईटीआई का शैक्षिक दौरा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 के 20 छात्र-छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर ट्रेड से संबंधित प्रायोगिक जानकारी प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कुचामन सिटी का शैक्षिक दौरा किया।

- विज्ञापन -image description
image description

दौरे के दौरान प्रभारी राजेश चौधरी, व्याख्याता जाकिर हुसैन और संदीप कुमावत ने विद्यार्थियों को आईटीआई परिसर का विस्तृत भ्रमण कराया। इस दौरान विभिन्न लैब, मशीनें, उपकरण, कंप्यूटर सेक्शन तथा इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर यूनिट्स के बारे में जानकारी दी गई।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय प्राचार्य योगेंद्र कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार आईटीआई के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर ट्रेड के विशेषज्ञ परमेंद्र कुमार महावत ने इंटरनेट, नेटवर्किंग, हार्डवेयर संरचना और डिजिटल उपकरणों के संचालन से संबंधित विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। नई तकनीक को करीब से देखकर विद्यार्थी उत्साहित और प्रेरित नजर आए।

विद्यार्थियों के शैक्षिक दल को विद्यालय की प्राचार्या मंजू चौधरी और उपप्राचार्य डॉ. भंवर लाल गुगड़ ने रवाना किया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर प्राचार्या मंजू चौधरी ने कहा कि PM श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को अन्य विद्यालयों की तुलना में अधिक उन्नत, आधुनिक और प्रायोगिक शिक्षा प्राप्त हो रही है। इसलिए हमें सरकार की इस उत्कृष्ट योजना से अधिकतम लाभ उठाना चाहिए और विद्यार्थियों को नए अनुभवों के लिए लगातार प्रेरित करते रहना चाहिए।

दौरे के बाद विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। यह अध्ययन यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हुई और उन्हें भविष्य में रोजगारपरक शिक्षा के महत्व को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ अनुदेशक गजेंद्र सिंह और सुरेश सोनी भी मौजूद रहे।

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री 23 को आयेंगे कुचामन दौरे पर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!