Homeकुचामनसिटीमुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां जोरों पर, विधायक चौधरी दिखाएंगे अपनी ताकत

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां जोरों पर, विधायक चौधरी दिखाएंगे अपनी ताकत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

- विज्ञापन -image description

हेमंत जोशी. कुचामनसिटी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 13 मई को नावां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुआना में महंगाई राहत शिविर में हिस्सा लेंगे। राहत शिविर की आड़ में महेंद्र दुबारा मुख्यमंत्री गहलोत को बुलाने में कामयाब हुए है। इससे पहले खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री नावां आए थे। जिसमें भी अच्छी खासी भीड़ हुई और खेलकूद प्रतियोगिता के नाम पर महेंद्र चौधरी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। अब एक बार मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे पर महेंद्र चौधरी अपना जनसमर्थन दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है मुख्यमंत्री की सभा मे पहुंचने के सभी गांवों व कस्बों में कांग्रेस ने वाहनों की सुविधा की है और खुद महेन्द्र चौधरी आमजन व कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों के सभा मे आने का न्यौता भी दे रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने से 2 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी नागौर जिले के दौरे पर रही थी। राजे की सभा गोविंदी में हुई थी, जिसमें पूर्व विधायक विजयसिंह चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ जुटे और राजे का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के दूसरे दावेदार (टिकट की कतार) में रहने वाले नेताओं को मायूस होना पड़ा। राजे ने अपने संबोधन से यह स्पष्ट कर दिया कि यदि उनकी चली तो विजयसिंह ही  मजबूत नेता रहने वाले हैं। अब इधर महेन्द्र चौधरी बिना की राजीनीतिक स्पर्धा के अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयारी में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले विधायक महेंद्र चौधरी सभास्थल पर रहे और तैयारियां शुरू करवाई। इस दौरान नागौर जिला कलक्टर पीयूष सामरिया व पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने भी सभास्थल व तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अब देखना यह है सभा के दौरान महेंद्र चौधरी अब मुख्यमंत्री से क्या घोषणा करवाते हैं। दरअसल पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ने कुचामन- डीडवाना को नया जिला बनाया था। जिसको लेकर डीडवाना और कुचामन दोनो ही अपनी अपनी जिला मुख्यालय बनने की दावेदारी कर रहे हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments