Homeकुचामनसिटीबोरावड़ में 17 सितंबर को आयोजित होगा विप्र महाकुंभ, पोस्टर का हुआ...

बोरावड़ में 17 सितंबर को आयोजित होगा विप्र महाकुंभ, पोस्टर का हुआ विमोचन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। नागौर व डीडवाना कुचामन जिले का विप्र महाकुंभ बोरावड़ में 17 सितम्बर को आयोजित होगा।

विप्र समाज की ओर से 17 सितम्बर को बोरावड़ में होने वाले विप्र महाकुंभ के लिए गांवों व शहरों में महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मतसिंह राजपुरोहित, प्रदेश सत्यनारायण व्यास, तेजपाल पारीक उमेश सरार्फ, चंपालाल पारीक साथ ही जिले के गांवों में महासंपर्क अभियान व पोस्टर विमोचन कर महाकुंभ में आने का न्योता दे रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को न्यू कॉलोनी में स्थित सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालय में पोस्टर विमोचन का आयोजन किया गया।
इस दौरान राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मतसिंह राजपुरोहित, प्रदेश सत्यनारायण व्यास, तेजपाल पारीक, उमेश सरार्फ, चंपालाल पारीक, घनश्याम खंडेलवाल, गिरिराज खरीट, घनश्याम गौड़, सौरभ गौड़, सत्यनारायण शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विमल पारीक, योगेश शर्मा, सुरेश सिखवाल, विजय कुमार मिश्रा, भेरूलाल, गोविंद राम उपाध्यक्ष, प्रकाश पारीक, सत्यनारायण काछवाल, शंकरलाल पारीक, गोविन्द शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के सदस्य मौजूद रहे।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments