Homeकुचामनसिटीडूंगरी वाले बालाजी मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन

डूंगरी वाले बालाजी मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटी। शहर के डीडवाना रोड़ स्थित डूंगरी वाले बालाजी मंदिर में रविवार को पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन बजरंग आश्रम समिति के तत्वावधान में सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु प्रसादी तैयार करने में जुट गए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समिति सदस्यों ने बताया कि विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर बालाजी महाराज की पूजा की और हलुए व बड़ों की प्रसादी का भोग लगाया। इस दौरान सुंदरकांड के पाठ भी किए गए। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी के जयकारे प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर बजरंग आश्रम समिति के राजकुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, राजकुमार गौड़, पवन बन्सल, कमल रूंथला, कमल सरार्फ, टोनी सोनी, कमल पारीक के कार्यकर्ताओं ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments