Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरआकाशीय बिजली गिरने से गरीब का आशियाना हुआ ढ़ेर

आकाशीय बिजली गिरने से गरीब का आशियाना हुआ ढ़ेर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डाबड़ा में बारिश के दौरान हुआ हादसा, गनीमत रही जनहानि नही हुई।
गिरधारीसिंह भाटी. मौलासर। निकट ग्राम डाबड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब का आशियाना भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नही हुई।
डाबड़ा सरपंच प्रतिनिधि प्रदीपसिंह चांदावत ने बताया कि रविवार शाम को तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पीड़ित मन्नीराम पुत्र शंकरलाल मेघवाल के पक्के मकान पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे पीड़ित के मकान का आधा हिस्सा पट्टियों सहित भरभराकर गिर गया। हालांकि हादसे के दौरान परिवार के सदस्य वहां मौजूद नही थे। परिवार के लोग अन्य कमरे में थे। इस दौरान अचानक मकान निचे गिर गया। इससे पीड़ित को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित गाँव मे ही मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने पीड़ित को सरकारी सहायता की मांग की है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!