कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा “दोस्ती से सेवा, सबकी सेवा-सबको प्यार, जियो और जीने दो” के उद्देश्य से रविवार को जैन स्कूल, पलटन गेट, कुचामन सिटी में विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन स्वर्गीय मुलु देवी एवं स्वर्गीय टीकमचंद पहाड़िया की स्मृति में लालचंद, कमल कुमार, सुभाषचंद, सुनील एवं पियूष पहाड़िया परिवार के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं महावीर प्रार्थना के वाचन के साथ हुआ। इस अवसर पर लेप विशेषज्ञ लक्ष्मीचंद पारख, नीरज-रेखा, पंकज, विजय कुमार पहाड़िया, ओमप्रकाश, सोनू झांझरी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
महावीर इंटरनेशनल परिवार के वीर रामावतार गोयल एवं सुरेश गंगवाल ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 55 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

वीर अजीत पहाड़िया ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में वीर नंदकिशोर बिडसर, सुभाष गंगवाल, गौरधन मालवीय, सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, संदीप पांड्या एवं तेजकुमार बड़जात्या ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान कर सराहनीय सहयोग दिया।
वीर सम्पत बगड़िया गोयल ने बताया कि आयुर्वेदिक लेप पद्धति प्राकृतिक एवं स्थायी उपचार की एक प्रभावी विधि है। लेप विशेषज्ञ लक्ष्मीचंद जैन के अनुसार शिविर में घुटनों के दर्द, कमर दर्द, कंधे के दर्द एवं माइग्रेन जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों ने उपचार का लाभ लिया।
शिविर के दौरान मरीजों को आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक भी किया गया।
कुचामन सिटी: शिव ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच हरेंद्र रुलानिया ने संभाला पदभार, उमड़ा जनसैलाब







