Homeनावां शहरनावां सिटी रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार,...

नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार, 14 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड का विकास एवं आधुनिकीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है।

- विज्ञापन -image description

यहां माल परिवहन से जुड़ी गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

- विज्ञापन -image description

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में विकसित गुड्स शेड में व्यापारियों के लिए पृथक मर्चेंट रूम, महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए अलग-अलग श्रमिक कक्ष तथा सीसीटीवी मॉनिटरिंग की सुविधा से युक्त मुख्य गुड्स पर्यवेक्षक (CGS) कार्यालय बनाया गया है।

माल लदान एवं उतराई की गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए 697 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा सीसी सरफेसिंग युक्त माल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। इसके अलावा 16 मीटर × 10.67 मीटर आकार के तीन प्लेटफॉर्म शेल्टर और वाटर बूथ भी विकसित किए गए हैं।

- Advertisement -ishan

14 सीसीटीवी कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी

गुड्स शेड में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 12 कैमरे माल प्लेटफॉर्म पर और 2 कैमरे CGS कार्यालय भवन में स्थापित किए गए हैं। कैमरों की लाइव फीड CGS कार्यालय में उपलब्ध रहेगी तथा रिकॉर्डिंग को 30 दिनों तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है।

जोधपुर मंडल का पहला गुड्स शेड

नावां सिटी गुड्स शेड जोधपुर मंडल का पहला ऐसा गुड्स शेड बन गया है, जहां सीसीटीवी स्थापना से संबंधित सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के सभी कार्य समन्वित रूप से पूर्ण किए गए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने जानकारी दी।

नावां में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 149 किलो काजू सीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments