Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 48 मरीजों ने लिया लाभ

कुचामन सिटी: निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 48 मरीजों ने लिया लाभ

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान एवं सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चैरिटेबल सोसायटी के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में रविवार को निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में जयपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में कुल 48 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों की आवश्यकता अनुसार विभिन्न प्रकार की जांचें निःशुल्क की गईं। इनमें एचबीए1सी की 24, लिपिड प्रोफाइल की 4, सीबीसी की 14, ब्लड शुगर की 9, क्रिएटिनिन की 4, एसजीओटी की 4, एसजीपीटी की 1, ईसीजी की 23 तथा एक्स-रे की 8 जांचें शामिल रहीं।

करोड़ों के फर्जी ITC घोटाले में डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CA के 3 सहयोगी गिरफ्तार

- Advertisement -ishan

इसके अलावा आयरन प्रोफाइल, टीएसएच, वीडीआरएल, विटामिन-डी3 सहित अन्य आवश्यक जांचें भी कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

शिविर में कुचामन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने पहुंचे। लायंस क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था समय-समय पर जनहित में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करती रहती है।

शिविर के सफल संचालन में अध्यक्ष लायन डॉ. वी.के. गुप्ता, लायन सुभाष राव, ट्रस्ट सचिव लायन अशोक काला तथा लायन सचिव संजय रावका ने विशेष सहयोग प्रदान किया। वहीं लायन के.के. टेलर ने बताया कि इस अवसर पर लायंस क्लब मार्बल सिटी के लायन भारत कोचर एवं लायन प्रकाश सैनी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन में सहयोग दिया।

कुचामन में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, एक गंभीर घायल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments