कुचामन पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कुल 27 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नरसी कुमावत को 14 वोट प्राप्त हुए, जबकि आरएलपी समर्थित उम्मीदवार रामनिवास पोषक को 13 वोट मिले।

कड़े मुकाबले में नरसी कुमावत ने मात्र 1 वोट से जीत दर्ज करते हुए उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया। गौरतलब है कि एक दिन पहले हुए प्रधान चुनाव में भाजपा की सविता चौधरी प्रधान निर्वाचित हुई थीं। हालांकि उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा ने अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था।
नावां पंचायत समिति में दातार सिंह ने दर्ज की जीत
नावां पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव के लिए कुल 21 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दातार सिंह को 13 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 8 वोट मिले।

इस तरह दातार सिंह ने 5 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया।







