Homeनावां शहरनावां: शतायु मतदाता रतन कंवर का घर पहुंचकर किया सम्मान

नावां: शतायु मतदाता रतन कंवर का घर पहुंचकर किया सम्मान

वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग की पहल, युवाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निर्वाचन विभाग की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायत खारड़िया में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: पारीक समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष का किया सम्मान

- विज्ञापन -image description

इसी क्रम में बूथ संख्या 176 की शतायु मतदाता रतन कंवर पत्नी शिवनाथ सिंह के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया गया।

बीएलओ नंदा राम सामरिया, जितेंद्र कुमार काला एवं महेश कुमार कुमावत ने निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी विशेष शुभकामना पत्र रतन कंवर को भेंट किया। इसके बाद माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। परिवारजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में शतायु मतदाता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

- Advertisement -ishan

बीएलओ नंदा राम सामरिया ने बताया कि निर्वाचन विभाग की इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान दे रहे वरिष्ठ मतदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शतायु मतदाताओं का सम्मान लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था और निरंतर सहभागिता के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

कुचामन सिटी में 4 अक्टूबर को निःशुल्क 47वां मासिक हड्डी रोग शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments