कुचामन सिटी. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर एवं महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 अक्टूबर को चिन्मय संत भवन, महावीर भवन, पुरानी धान मंडी में विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष नव निर्वाचित पार्षद कमल वीरा, राखी बड़जात्या, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्षद विमल पारीक, सब्बीक उस्मानी, विकलांग सहायता समिति के सुरेश मेहरा, जुगल किशोर शर्मा, संस्था वीर कैलाश पांड्या, वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाड़िया, वीर जीवण सिंह, वीर सुरेश गंगवाल एवं वीरा सरोज पाटनी ने दीप प्रज्वलित कर तथा महावीर प्रार्थना का वाचन कर किया।

संयोजक वीर सुभाष गंगवाल, वीर संपत बगड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह, वीर तेजकुमार, वीर विजय पहाड़िया, वीर गोरधन मालवीय, वीर संदीप पांड्या, वीरा सीता गंगवाल, वीरा कविता अग्रवाल एवं महेश लढ़ा ने मंचासीन अतिथियों का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं बहुमान किया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य राजस्थान में ऐसे दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाना है, जो पूर्व में किसी कारणवश सहायक उपकरणों से वंचित रह गए हैं।

वीर रामावतार गोयल ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी, जिस पर मोबाइल नंबर अंकित हो, तथा UDID कार्ड (दिव्यांग मेडिकल कार्ड) साथ लाना आवश्यक है।
ट्राई साइकिल से सिलाई मशीन तक, निःशुल्क मिलेंगे उपकरण
वीर अजीत पहाड़िया ने बताया कि चिन्हीकरण के बाद पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनमें 7 ट्राई साइकिल, 14 व्हीलचेयर, 3 जयपुर फुट कृत्रिम पैर, 3 कृत्रिम हाथ, 14 कैलिपर्स, 2 जोड़ी शूज, 1 बेल्ट, 4 बैसाखियां, 10 बुजुर्ग छड़ियां, 7 वॉकर, 30 BTI विशेष कान की मशीन, 4 चाय की टपरी का सामान, 2 सिलाई मशीन तथा ब्लाइंड स्मार्ट सेंसर छड़ी सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों के लिए कुल 101 दिव्यांगजनों का चयन किया गया।
चयनित लाभार्थियों को जल्द ही सूचना देकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। शिविर 9 अक्टूबर को भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कुचामन सिटी: मां शाकंभरी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र महोत्सव







