कुचामन सिटी. टैगोर एजुकेशन ग्रुप के अंतर्गत जूसरी रोड पर संचालित दि ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के 15 विद्यार्थियों का विदेश में चयन हुआ है।

इनमें 5 विद्यार्थियों का दुबई के पांच सितारा होटलों में नौकरी के लिए, 1 विद्यार्थी का मालदीव के फाइव स्टार रिजॉर्ट में नौकरी के लिए तथा 9 विद्यार्थियों का मॉरिशस के पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है।

संस्था के निदेशक सागर चौधरी ने बताया कि ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट के 5 विद्यार्थियों का दुबई के विभिन्न ग्रुप के पांच सितारा होटलों में नौकरी के लिए चयन हुआ है।
इनमें गणेश राम पुत्र सोहन राम निवासी नोखा जायल, मनीष शर्मा पुत्र हुकमीचंद निवासी खारड़िया, विनोद गुर्जर पुत्र जवाहर राम गुर्जर निवासी रघुनाथपुरा, दीपक पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रामपुरा तथा हिमांशु पुत्र बाबूलाल कुमावत निवासी कुचामन सिटी शामिल हैं।

इसके साथ ही कृष्णा सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी लादड़िया (मौलासर) का मालदीव के फाइव स्टार रिजॉर्ट में नौकरी के लिए चयन हुआ है।
मॉरिशस के पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग
संस्था के 9 विद्यार्थियों का मॉरिशस के इंटरकॉन्टिनेंटल ग्रुप के लक्जरी पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। इनमें अनिल कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी भीमा सीकर, धीरज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सबलपुरा, नरेश पुत्र बालूराम कुमावत निवासी पलाड़ा, पुनीत पुत्र रघुनन्दन कलवानियां निवासी रांवा, नीरज पारीक पुत्र सुशील कुमार पारीक निवासी कुचामन सिटी, राकेश कुमार पुत्र बेगाराम निवासी नगवाड़ा, तेजाराम पुत्र किशना राम निवासी डाबड़ा, नवीन टांडी पुत्र नेमाराम टांडी निवासी जसराना तथा विकास चौधरी पुत्र बोदू राम चौधरी निवासी जोबनेर शामिल हैं।
संस्थान में किया विद्यार्थियों का स्वागत
संस्था के प्रधानाचार्य प्रमोद खंडेलवाल के निर्देशन में सभी चयनित विद्यार्थियों का संस्थान में माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों ने संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के साथ अपने इंटरव्यू के अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अक्टूबर में 20 से अधिक विद्यार्थियों का विदेश में चयन
निदेशक सागर चौधरी ने बताया कि अक्टूबर महीने में संस्था के 20 से अधिक विद्यार्थियों का ट्रेनिंग और नौकरी के लिए विदेश में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट उन युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प है, जो सरकारी नौकरी से वंचित रह गए हैं या सरकारी नौकरी में रुचि नहीं रखते। होटल मैनेजमेंट युवाओं को रोजगार के साथ-साथ देश-विदेश घूमने का अवसर भी प्रदान करता है। संस्था अब तक 450 से अधिक छात्र-छात्राओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान कर चुकी है।
कुचामन में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया, मंत्री विजय सिंह ने किया रावण दहन
इस अवसर पर टैगोर कोचिंग सेंटर के निदेशक सुल्तान सिंह कल्याणपुरा, रामनारायण डागर, सोहन लाल, पुष्पेन्द्र सिंह, सुखराम, कृष्ण कुमार, नरेंद्र सिंह और राकेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






