कुचामन सिटी में मंगलवार को नगर परिषद की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को रावण दहन देखने के लिए राजकीय स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
51 फीट के रावण का दहन, मंत्री ने छोड़ा तीर
शाम को रावण दहन का मुहूर्त होते ही मंत्री विजय सिंह ने धनुष-बाण थामकर रावण की नाभि पर निशाना साधा। राजसी पोशाक में हाथ में बाण लिए 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला खास आकर्षण का केंद्र रहा। जैसे ही बाण रावण को लगा, तेज आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में तीनों पुतले जलकर राख हो गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर सभापति महेश रामचंद्रका, उपसभापति बाबूलाल कुमावत और आयुक्त शिकेश कांकरिया मौजूद रहे।
दहन से पहले निकली भव्य रेवाड़ी
रावण दहन से पहले दोपहर 3 बजे रघुनाथ जी महाराज मंदिर से भव्य रेवाड़ी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ ऊंट, घोड़े, हाथी और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी और रावण का रूप धारण किए कलाकारों को देखकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।


भगवान की सवारी के दर्शन कर श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचे। यह सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुचामन स्टेडियम पहुंची।

कुचामन सिटी: काला भाटा की ढाणी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, राधा कृष्ण महाराज का किया स्वागत







