कुचामन सिटी. शहर के वार्ड संख्या 13 स्थित पारीक कॉलोनी में इस वर्ष 21वें नवरात्र महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ।
आयोजन समिति के दिनेश जोशी ने बताया कि नवें दिन मां भगवती का पूजन एवं हवन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में महेंद्र सिंह चारण, आयुक्त नगर परिषद सुजानगढ़ सहित अन्य यजमानों ने सपत्नीक पंडित नवनीत दाधीच (ज्योतिषाचार्य) के सानिध्य में हवनादि कर्म संपन्न करवाए।

देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन करवाकर प्रसादी वितरित की गई। इसके बाद वार्ड 13 के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए माता रानी को विदाई दी। नौ दिनों तक आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका, नगर परिषद कुचामन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा डीडवाना-कुचामन की जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी उपस्थित रहीं।


जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, सभापति महेश रामचंद्रका एवं अन्य अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार आयोजन स्थल के मुख्य द्वार पर बालिकाओं ने मंगलाचरण के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह चारण, आयुक्त नगर परिषद सुजानगढ़, डॉ. राजाराम प्रजापति, जिलाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, देवीलाल दादरवाल, जिला महामंत्री भाजपा, शंकरलाल मंडावरिया, समाजसेवी, रक्षेन्द्र ओझा, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद व समाजसेवी नंदाराम बुगालिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
राजस्थानी परंपरा से अतिथियों का किया स्वागत
आयोजन मंडल के लालाराम कुमावत, दिनेश जोशी, गंगा सिंह चौहान, एडवोकेट विनोद सिंह लिचाणा, बजरंग लाल पारीक, बाबूलाल प्रजापत, तिलोकाराम राहोरिया, इंदु सैन, अनुराधा पारीक एवं रामचंद्र कुमावत ने अतिथियों को माला एवं दुपट्टा पहनाकर तथा साफा बांधकर राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ने उपस्थित मातृशक्ति को नमन करते हुए आयोजक मंडल को लगातार 21 वर्षों से इस आयोजन को करने के लिए बधाई दी। मंचस्थ अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर बिहारी लाल सोनी, सुनील सोनी, पवन कुमार रांकावत, शुभम सोनी, ओमप्रकाश सैन, कैलाश चंद शर्मा, गणेश स्वामी, लालाराम कुमावत, दिनेश जोशी, एडवोकेट विनोद सिंह लिचाणा, बजरंग लाल पारीक, बाबूलाल प्रजापत, तिलोकाराम राहोरिया, राजकुमार भांमु, इंदु सैन, रामचंद्र कुमावत, मुकेश राहोरिया, कृष्णकांत शर्मा, युवराज पारीक, तपस्वी पारीक, ओमविष्णु विश्नोई, निखिल वर्मा, राधेश्याम स्वामी, विक्की जांगिड़, मुकेश कुमावत, शुभम सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
मंच संचालन एडवोकेट ओमप्रकाश पारीक ने किया।







